औद्योगिक आपदा तैयारी को लेकर प्रशिक्षण, रासायनिक आपदा मॉक एक्सरसाइज पर हुई चर्चा

छग

Update: 2026-04-10 18:09 GMT
Surajpurसूरजपुर। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार राज्य में औद्योगिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर आपदा प्रबंधन व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर चर्चा की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर सेना, उद्योग, पुलिस, लोक निर्माण, ऊर्जा, स्वास्थ्य, जल संसाधन, नगरीय निकाय, खाद्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, श्रम एवं खनिज विभाग के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में औद्योगिक एवं रासायनिक आपदाओं से निपटने की रणनीति, विभागीय समन्वय और संसाधनों के प्रभावी उपयोग पर विस्तार से विचार किया गया। अधिकारियों ने इस दौरान कहा कि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और समन्वित कार्रवाई अत्यंत आवश्यक है।


इसके लिए सभी विभागों के बीच बेहतर तालमेल और नियमित अभ्यास जरूरी है, ताकि आपात स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। बैठक में रासायनिक आपदा से निपटने के लिए मॉक एक्सरसाइज आयोजित करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि मॉक एक्सरसाइज के माध्यम से वास्तविक परिस्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जा सकेगा और आपदा प्रबंधन प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। यह भी जानकारी दी गई कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों के तहत 21 अप्रैल को टेबल
टॉप एक्सरसाइज
आयोजित की जाएगी, जबकि 23 अप्रैल को मॉक एक्सरसाइज का आयोजन होगा। इन अभ्यासों का उद्देश्य विभिन्न विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन करना और सुधार की संभावनाओं को पहचानना है। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभ्यासों से न केवल विभागीय समन्वय मजबूत होगा, बल्कि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में सभी विभागों ने आपदा प्रबंधन को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों और संसाधनों की जानकारी साझा की तथा भविष्य में बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
Tags:    

Similar News