अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, सांसद बृजमोहन को मिला निमंत्रण

छग

Update: 2025-03-22 17:17 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 से 27 अप्रैल तक "श्री अटल बिहारी वाजपेयी दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट" का आयोजन किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए छत्तीसगढ़ दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आमंत्रित किया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर की टीमों के 128 दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।


यह टूर्नामेंट दिव्यांग खिलाड़ियों के साहस, संकल्प और आत्मविश्वास को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण मंच होगा। आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल है और इसे समाज में सकारात्मक संदेश और दिव्यांगजनों को नई प्रेरणा देने वाला बताया जा रहा है। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना करते हुए आयोजकों और सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई हैं।
Tags:    

Similar News