धर्म-संस्कृति के सजग प्रहरी थे दिलीप सिंह जूदेव : विष्णुदेव साय

Update: 2025-03-08 04:34 GMT

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, सनातन गौरव, हिंदू हृदय सम्राट, कुशल राजनेता, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, कुमार साहब दिलीप सिंह जूदेव जी की जन्म जयंती पर उन्हें भावपूर्ण नमन। दिलीप सिंह जूदेव जी ने, न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि समूचे राष्ट्र में अपनी अलग पहचान बनाई। वे सिर्फ एक राजनीतिज्ञ नहीं थे। वे धर्म-संस्कृति के सजग प्रहरी थे, आदिवासियों के संरक्षक थे, सेवा और समर्पण की सजीव मूर्ति थे।

जननायक "कुमार साहब" का जीवन सदैव देश-प्रदेश के उत्थान और जनजातीय समुदाय के लिए समर्पित रहा। वह प्रेरणा के ऐसे स्रोत हैं, जो सदियों तक आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। 

जय जूदेव!


Tags:    

Similar News