Bilaspur. बिलासपुर। राज्य शासन के बहुउद्देशीय कार्ययोजना को मिला नया स्वरूप राज्य भर में 400 से अधिक आधुनिक और स्मार्ट वाहनों का विशाल बेड़ा जनसुरक्षा को समर्पित हर नागरिक हर कोने तक पहुंचेगी डायल -112 की आपातकालीन सेवा रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और गृह मंत्री विजय शर्मा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों को समर्पित किया गया।
इस क्रम में बिलासपुर जिले में 24 वाहन डायल 112 प्राप्त हुए, बिलासपुर के विभिन्न थानों चौकी क्षेत्र में तैनात किए गए जो त्वरित कार्यवाही करते हुए दुर्घटना, जाम, तस्करी, चोरी लूट, डकैती, महिला बच्चे संबधित अपराध, आगजनी और सभी प्रकार के अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्यवाही/निराकरण हेतु कार्य करेगी जिसमें लाइव सीसीटीवी कैमरे, उन्नत तकनीक उन्नत सुरक्षा मानक , नवीनतम प्रणालियों से पूर्णतः सुसज्जित वाहन से किया जाएगा । कोटा मस्तूरी सिविल लाइन सिरगिट्टी सरकंडा कोनी में 2-2 वाहन के साथ कुल 24 वाहन सभी थाना चौकी जिला बिलासपुर में तैनात हुआ।
कार्यक्रम के दौरान सांसद /केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक बिलासपुर अमर अग्रवाल एवं विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक द्वारा ऑनलाइन जुड़कर अपना संदेश और शुभकनायें दिए और जानता की सेवा में समर्पित वाहन डायल 112 की बेहतर सेवा की सराहना करते हुए बधाई दिए। इस दौरान कार्यक्रम में जिला बिलासपुर के जनप्रतिनिधि तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, विधायक बेलतरा सुशांत शुक्ला, विधायक मस्तूरी दिलीप लहरिया, विधायक कोटा अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, महापौर पूजा विधानी, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर बिलासपुर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/ DIG रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे,जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया इस अवसर पर बिलासपुर के गणमान्य नागरिकों एवं विभिन्न संगठन एनजीओ एनसीसी के बच्चे उपस्थित में संपन्न हुआ।