धमतरी dhamtari news। इतवारी बाजार में हुई चाकूबाजी stabbing के अपचारी बालक को तत्काल़ कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम ने अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक मृतक रोशन पटेल उम्र 27 वर्ष कोस्टा पारा धमतरी इतवारी बाजार में घूम रहा था जिसको अपचारी विधि से संघर्षरत बालक द्वारा जान से मारने की नियत से सब्जी काटने के चाकू से सीने एवं हाथ में प्राण घातक हमला किया जिससे मृतक को गंभीर चोट आई थी जिसे इलाज हेतु अस्पताल भर्ती कराया गया इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है।

chhattisgarh news जिस पर कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा तत्काल अपचारी विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर थाना सिटी कोतवाली धमतरी में अप.क्र.280/24 धारा 103 (1) बीएनएस.के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। chhattisgarh

बता दें कि अब धमतरी पुलिस द्वारा चाकू बाजों पर अंकुश लगाने,अड्डे बाजी करनेवाले,असमाजिक तत्वों की सूची तैयार कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags: