धमतरी कलेक्टर ने कलेक्टोरेट में अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ

Update: 2021-10-31 10:55 GMT

धमतरी। राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने आज सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट में अधिकारी, कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने स्वयं को समर्पित करने और देशवासियां के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयत्न करने की शपथ ली गई। शपथ में यह भी कहा गया कि यह शपथ देश की एकता की भावना से ले रहे हैं, जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। साथ ही अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया गया।

Tags:    

Similar News