उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने किया ‘घर-घर तिरंगा’ अभियान का आह्वान

छग

Update: 2025-08-10 13:13 GMT
Raipur. रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ‘हर घर तिरंगा – घर-घर तिरंगा’ अभियान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रदेशवासियों से तिरंगा यात्रा में शामिल होने और अपने घर, गली-मोहल्ले में तिरंगा फहराने की अपील की है। उपमुख्यमंत्री साव ने कहा कि यह अभियान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि मां भारती के सम्मान और स्वतंत्रता संग्राम के अमर वीरों के प्रति श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा, “आइए इस वर्ष भी हम सभी मिलकर तिरंगा यात्रा में शामिल हों और अपने राष्ट्र प्रेम को जीवंत करें।” 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर इस वर्ष भी लोरमी की पावन धरा पर ‘घर-घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन होगा।


इस अभियान के तहत हर घर, संस्थान, दुकान और गली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा, “हम सबका कर्तव्य है कि तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दें और आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा दें।” उन्होंने लोगों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में तिरंगा अवश्य फहराएं और सोशल मीडिया पर भी इसकी तस्वीरें साझा कर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें। साथ ही, उन्होंने तिरंगे के सम्मान और उसके सही उपयोग के नियमों का पालन करने की भी अपील की। अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि तिरंगा हमारे गौरव, बलिदान और एकता का प्रतीक है, इसलिए इसे पूरे सम्मान के साथ लहराना हर नागरिक का कर्तव्य है।
Tags:    

Similar News