कमल विहार में मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पुलिस ने जताई रेप की आशंका

छग

Update: 2024-05-23 16:57 GMT

रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना इलाके में एक महिला की सड़ी-गली लाश मिली जिसकी वजह से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने मामलें में जानकारी देते हुए बताया है कि महिला के साथ बलात्कार की संभावना भी लग रही है और उसके बाद ही महिला का मर्डर किया गया है। मौके पर फोरेंसिक की टीम ने कई अहम सुराग जुटाए है। जिससे ये पता चल सके कि महिला कौन है और कहा की रहने वाली है।  मामलें में जानकारी देते हुए टिकरापरा थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया है कि रायपुर के कमल विहार सेक्टर 4 में झाड़ी में अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया गया है।

जिसे प्रथम दृष्टया देखकर ये कहा जा सकता है कि महिला के साथ रेप हुआ होगा और उसके बाद उसके जलाकर मारने का प्रयास किया गया होगा। महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है। महिला का शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है। महिला के शव से कई सारे कीड़ें निकल रहे थे और महिला के बाएं हाथ को इल्लियों ने बुरी तरह से नष्ट कर दिया है। 


अज्ञात महिला का शव आग से जला हुआ है। जिसके कारण पहचान नही हो पाई है। अज्ञात महिला कान में टाप्स पहनी हुई है। महिला गले में मंगलसूत्र, पिंक कलर की चूड़ी, पिच कलर गोल्डन वर्क की साड़ी, पहनी है।अज्ञात महिला के संबंध में उनके परिजनों के संबध में किसी प्रकार की जानकारी प्राप्त होती है तो थाना टिकरापारा जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे के मोबाईल नम्बर 9479191037 पर संपर्क किया जा सकता है।

Tags:    

Similar News