नाले में बह गई वृद्धा, मौत

छग

Update: 2022-07-17 08:49 GMT

कोरबा। एक वृद्धा सुबह हमेशा की तरह अपने घर से जंगल पुटू लेने गई थी। जहां पुटू लेकर घर लौट रही थी, इसी बीच नाले में अचानक उफान आ गया और वृद्ध महिला उस स्थान पर रुकने के बजाए उफनते हुए नाले को पार करने की कोशिश करने लगी। पानी के तेज बहाव में महिला बह गई। जिससे उसकी मौत हो गई। मछुआरों ने उसके शव को नाले के नीचे से बरामद किया। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई कर शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

मामला वनांचल क्षेत्र के श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम लबेद की है। यहां निवासरत महादेव बाई पति जहानी कंवर शनिवार की सुबह अपने घर से पुटू संग्रहण करने के लिए पास के जंगल गई हुई थी। जहां से वह पुटू संग्रहण कर महादेव बाई वापस अपने घर लौट रही थी कि इस बीच झमाझम बारिश हुई और लबेद नाला में पानी का जल स्तर अचानक बढ़ गया। जल स्तर बढ़ने के बाद भी महादेव बाई ने उफनते हुए नाले को पार करने की कोशिश की इस बीच महादेव बाई नाले के तेज बहाव में बह गई। लगभग 1 घंटे के बाद नाले के निचले हिस्से में मछली मार रहे ग्रामीणों की नजर महादेव बाई के शव पर पड़ा जिसके उपरांत मछुवारों ने उसके शव को बाहर निकाला और जिसके उपरांत इसकी सूचना ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। 


Tags:    

Similar News

-->