CG में मलेरिया ग्रसित मासूम की मौत

छग

Update: 2024-08-02 12:58 GMT
Sukma. सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा Sukma जिले में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की मौत हो गई है। वो पीलिया और मलेरिया की बीमारी से जूझ रहा था। ग्रामीण और परिजन उसे अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। अब आश्रम अधीक्षक पर बच्चे का इलाज न करवाने और जानकारी न देने का आरोप लगा है। दरअसल, किस्टाराम के बालक आश्रम में रहकर सोढ़ी जोगा दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता था। ये पिछले कुछ दिनों से बीमार था। इसे आश्रम में ही दवा दी जा रही थी। 2-3 दिन पहले किस्टाराम का बाजार लगा था। इस बाजार में बच्चे के परिजन और ग्रामीण आए थे।

बाजार करने के बाद वे सोढ़ी जोगा से मिलने आश्रम पहुंचे। जहां उसकी तबीयत काफी बिगड़ी हुई देखी। जिसके बाद वे उसे तत्काल भद्राचलम अस्पताल लेकर गए थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अब परिजनों ने अधीक्षक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अधीक्षक का कहना है कि उसकी तबीयत खराब थी हम उसे दवा दे रहे थे। परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। जबकि परिजनों का कहना है कि हमें किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। अब परिजन और गांव के ग्रामीणों ने जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
Tags:    

Similar News

-->