कार सवार 3 बारातियों की मौत, अनियंत्रित हुई वाहन

छग

Update: 2022-04-17 08:12 GMT

जांजगीर। भीषण सड़क हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन अन्य गंभीर बताये जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर भेजा गया है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन गांव की घटना है। दरसअल पचपेड़ी से एक बारात पकरिया झूलन गांव आई थी। इस दौरान छह बाराती एक कार में सवार होकर पामगढ़ की ओर निकले थे। तभी उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं तीन अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए है।

फिलहाल मृतकों की पहचान में पुलिस जुट गई है। वहीं घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है।


Tags:    

Similar News