वर्धमान मोटर्स के सामने दिनदहाड़े दो दोस्तों पर जानलेवा हमला, देखें VIDEO...

छग

Update: 2025-07-07 12:59 GMT
Raipur. रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में वर्धमान मोटर्स के सामने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दो युवकों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि इन असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में धुत होकर दो दोस्तों को एक राय होकर उन दोनों पर हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक और उसके दोस्त के सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि
हमलावर
किस तरह से बेखौफ होकर दिनदहाड़े हिंसा को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस गंभीर वारदात के बावजूद अब तक पुलिस ने किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।


घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि पुलिस समय रहते सख्त कदम नहीं उठाएगी, तो असामाजिक तत्वों के हौसले और बुलंद होंगे। वायरल वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना पुलिस की निष्क्रियता को उजागर कर रहा है।

दो मुख्य आरोपियों की तस्वीर आई सामने

लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पुलिस किसी दबाव में काम कर रही है या फिर मामले को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। साथ ही इस क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने की भी मांग की जा रही है। अब देखना यह है कि रायपुर पुलिस कब तक इस मामले में कार्रवाई करती है, या यह मामला भी बाकी मामलों की तरह फाइलों में ही दबकर रह जाएगा।
Tags:    

Similar News