भाजयुमों मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

छग

Update: 2023-03-02 15:12 GMT
सूरजपुर। जिले के भैयाथान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह पर हुए जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। षडयंत्र रचने वाले कोरिया जिले का आदतन अपराधी संजय अग्रवाल व उसके दो साथी शामिल है, वहीं आधा दर्जन फरार आरोपियों की पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयाश सहित कई धाराओं में अपराध दर्ज किया है। दरअसल, बीते मंगलवार को सूरजपुर जिले के भटगांव में भाजपा के द्वारा किसान आक्रोश रैली का आयोजन किया गया था। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी शामिल थे।
भैयाथान के भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह भटगांव में आयोजित भाजपा के जन आक्रोश रैली से वापस जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात आठ-दस लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें मंडल अध्यक्ष घायल हो गए, जिनका इलाज अंबिकापुर में जारी है। भाजपाई पूरे मामले में हल्ला बोल किए हुए थे। भटगांव, भैयाथान प्रतापपुर की संयुक्त टीम जांच में जुटी हुई थी, जहां कोरिया जिले के आदतन अपराधी संजय अग्रवाल समेत दो अन्य को पुरानी रंजिश पर षड्यंत्र रच कर हमला कराने के दोष पर गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी संजय का पीड़ित से पुराना विवाद था जिसे लेकर घटना को अंजाम दिया गया था। इधर भाजपा इसे रेत माफियाओं की करतूत बता रही है।
Tags:    

Similar News