झोपड़ी में मिली महिला की लाश, शरीर पर चोट के निशान मिले

छग

Update: 2024-03-12 09:58 GMT

बिलासपुर। बिलासपुर में महिला के मुंह पर साड़ी ठूंस कर हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला की लाश नग्न हालत में मिली है और उसके शरीर पर चोंट के निशान है। लिहाजा, उसके साथ रेप व मारपीट करने के बाद उसकी हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है।

SDOP सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि तखतपुर थाना क्षेत्र की 45 वर्षीय महिला रोजी-मजदूरी करती थी। वह पिछले कुछ समय से नेवरा गांव में रह रही थी। उसने तालाब किनारे झोपड़ी बना लिया था। बीते सोमवार की सुबह झोपड़ी के अंदर उसकी लाश देखकर गांव वालों ने पुलिस को जानकारी दी।

महिला की लाश नग्न हालत में पड़ी थी। उसके शरीर से कपड़े गायब थे। वहीं, साड़ी को उसके मुंह में ठूंस दिया गया था। शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। इस दौरान विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई है। क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:    

Similar News

-->