बुजुर्ग महिला की मिली लाश, रायपुर पुलिस मौके पर

Update: 2021-04-12 06:30 GMT

रायपुर। राजधानी में जारी लॉकडाउन के तीसरे दिन एक बुजुर्ग महिला जिनकी उम्र 100 साल बताई जा रही उनका मृत शव पुलिस ने बरामद किया है। ये महिला सड़कों में ही अपना जीवन यापन किया करती थी। और रात होते ही एक मेडिकल के पास अपना बिस्तर लगाकर सो जाती थी। महिला के शव को देखकर ये कहा जा सकता है कि महिला की मौत रात को हुई है। कोविड गाइड लाइन को देखते हुए महिला के शव को निगम द्वारा कोरोना टेस्ट किया जाएगा। और उसके बाद महिला के शव को पुलिस को सौंपा जाएगा।

Tags:    

Similar News