खेत की पानी में तैरते मिला दो सगी बहनों का शव, हत्या की आशंका

बड़ी खबर

Update: 2021-08-27 14:12 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जांजगीर। सुबह खेत में दो सगी बहनों का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को हत्या से जोड़कर पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक घटना नावागढ़ थाना क्षेत्र की है। तेंदुआ गांव निवासी राधेश्याम कश्यप ने दो सगी बहनें संतोषी बाई 45 और आपी बाई 40 से शादी की थी। गुरूवार को दोनो बहन सेमरा गांव के दादर स्थित अपने खेत में काम करने के लिये गई हुई थी।.
शाम में जब घर नहीं लौटी तो उनके परिजनों ने खोजबीन की। आज सुबह खेत में भरे पानी में डूबी दोनों बहनों की लाश मिली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने इस मामले को हत्या से जोड़कर इसकी जांच शुरू कर दी है।
नावागढ़ पुलिस के मुताबिक, दोनों बहनों को काम करने के दौरान आरोपियों ने पानी में डुबो कर मारा होगा। बताया जा रहा हैं कि, दोनों बहनों का मायके में विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस घटना को हत्या से जोड़कर मामले की जांच में जुट गई है।
Tags:    

Similar News