DCP मयंक गुर्जर की बड़ी कार्रवाई, 19 जुआरी जुआ खेलते गिरफ्तार

छग

Update: 2026-02-23 16:28 GMT
जनता से रिश्ता की खबर का असर, हमारी खबर सच निकली
विगत 13 वर्षों से जनता से रिश्ता ने चलाया अवैध सट्टे-जुए के खिलाफ अभियान
रायपुर शहर और ग्रामीण इलाके के फार्म हाउसों में धड़ल्ले से चलता लाखों-करोड़ों का जुआ
जनता से रिश्ता ने उजागर किया रायपुर शहर और ग्रामीण फार्म हाउसों में जुआ
जनता से रिश्ता की खबर ने पुलिस को दिशा दी, अवैध जुए का पर्दाफाश
जनता से रिश्ता की सतत रिपोर्टिंग से अपराधियों में भय का माहौल
अवैध जुआ गिरोह पर नॉर्थ जोन पुलिस की सख्त कार्रवाई
जनता से रिश्ता की खबरों ने उजागर किया छत्तीसगढ़ में जुआ और सट्टा का जाल

Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नॉर्थ जोन पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 6 पर जुआ खेल रहे 19 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थाना खमतराई पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नगदी राशि ₹2,52,520 और 20 मोबाइल फोन कीमती ₹2,50,000 जप्त किए गए। कुल जप्त संपत्ति की कीमत ₹5,02,520 आंकी गई। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त सुष्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नॉर्थ जोन क्षेत्र के थाना प्रभारियों द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों, गुण्डा-बदमाशों और असामाजिक तत्वों की निगरानी की जा रही है।
दिनांक 23.02.2026 को प्राप्त मुखबीर सूचना में बताया गया कि ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 6, दीदी का ढाबा के पास लगभग 18-19 लोग 52 पत्ती ताश से हार-जीत के दांव पर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी ₹2,52,520 और 20 मोबाइल फोन जप्त किए गए। सभी जप्त वस्तुएं और रकम उपस्थित गवाहों के समक्ष पुलिस ने कब्जे में ली। पुलिस ने इस कार्रवाई को छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत दर्ज अपराध क्रमांक 129/26 में पंजीबद्ध किया।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नॉर्थ जोन पुलिस की अपराध नियंत्रण और सुरक्षा बनाए रखने की सतत पहल का हिस्सा है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई कर स्थानीय जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस सतर्कता की सराहना की और कहा कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा और जुआ जैसे अवैध कृत्य कम होंगे। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी किसी भी व्यक्ति या समूह द्वारा जुआ खेलते या लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की गई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी-
1. टेट्कु उर्फ लोकेश वर्मा पिता सोमनाथ वर्मा उम्र 33 वर्ष सा. धनेली घरसीवा रायपुर
2. जनेश्वर साहू उर्फ राजू पिता स्व.हेमन्द्र साहू उम्र 33 वर्ष साकिन रावाभाठा खमतराई राय‌पुर
3. राजू साहू पिता दुकल्हा साहू उम्र 37 सा. रावांभाठा खमतराई रायपुर
4. शंकर साहू पिता परस राम साहू उम्र 27वर्ष सा. रावांभाठा खमतराई रायपुर
5. विवेक साहू पिता सोहन लाल साहू उम्र 28 सा. उरकुरा खमतराई रायपुर
6. मनीष वर्मा पिता जीतु वर्मा उम्र 30 सा. उरकुरा खमतराई रायपुर
7. युवराज देवांगन पिता मनहरण लाल देवगंत उम्र 32 सा. बंजारी नगर खमतराई
8. सेवक राम कौशल पिता जगदीश प्रसाद उम्र 41वर्ष सा. रावाभाटा खमतराई रायपुर
9. बंसत सिंह पिता स्वारथ लाल उम्र 34 वर्ष सा. बंजारी नगर खमतराई रायपुर
10. सोहन लाल साहु पिता जगमोहन साहू उम्र-50वर्ष सा.दोन्देकला थाना विधानसभा रायपुर
11. यशवंत साहू पिता गिरीश साहू उम्र 28 वर्ष सा. खुडमुडी थाना धरसीवा रायपुर
12. घनश्याम साहू पिता श्याम लाल साहु उम्र 19 वर्ष सा. बंजारी नगर खमतराई रायपुर
13. संजय यादव पिता संतोष यादव उम्र 22वर्ष सा. भनपुरी खमतराई रायपुर
14. मोहन दाम पिता डेरहू दास उम्र - 48 वर्ष सा.दोदे कला विधानसभा रायपुर
15. राहुल निषाद पिता नेतराम साहू उम्र 23 वर्ष सा. खुडमुडी धरसीवा रायपुर
16. धनश्याम साहू पिता सालिक राम उम्र 30 वर्ष सा. रावांभाठा रायपुर
17. संदीप कुमार गोंड पिता रामाशीष गोड उम्र-34 वर्ष सा. रावांभाठा रायपुर
18. चिन्ता राम सिन्हा पिता राजेन्द्र सिन्हा उम्र 25 वर्ष सा.बंजारी नगर खमतराई रायपुर
19. प्रशांत नेताम पिता मनोज नेताम उम्र 25 वर्ष सा. भनपुरी खमतराई रायपुर।
Tags:    

Similar News