दंतेवाड़ा पुलिस ने गुम मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाया

Update: 2025-06-14 09:28 GMT

दंतेवाड़ा। पुलिस ने लोगों के गुम हुए कुल 30 मोबाइल फोन ढूंढ निकाले हैं। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत 8 लाख 12 हजार रुपए से ज्यादा है। SP गौराव राय ने 'इया आपलो सामान दिया' कार्यक्रम के तहत सभी के फोन लौटा दिए हैं। इसके साथ ही साइबर सेल का एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

दरअसल, जिले के अलग-अलग पुलिस थाने में मोबाइल गुम होने की शिकायत दर्ज हुई थी। जिसके बाद SP ने इन मोबाइल फोन का पता लगाने साइबर सेल की टीम को एक्टिव किया था। जिसके बाद साइबर सेल की मदद से पुलिस ने 30 फोन ढूंढ निकाले।

दंतेवाड़ा पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए साइबर सेल का एक हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है। साथ ही भारत सरकार की तरफ से जारी 1930 नंबर और cybercrime@gov.in में भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साइबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा के नाम से व्हाट्सऐप अकाउंट भी बनाया गया है, जिसमे कोई भी व्यक्ति व्हाट्सऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करवा सकता हैं।

Tags:    

Similar News