फल दुकानवालों पर निगम ने की कार्रवाई, पॉलीथिन जब्त

छग

Update: 2023-04-26 02:58 GMT

राजनांदगांव। प्रतिबंधित प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों पर निगम की कार्रवाई जारी है। वही निगम की टीम ने कार्रवाई कर 6 फल दुकान वालों पर जुर्माना लगाया। वहीं पॉलीथीन जब्त भी की गई। प्रतिबंधित प्लास्टिक में सामान बेच रहे गुरुद्वारा चौक के 6 फल ठेला व दुकान वालों पर निगम ने 600 रुपए का जुर्माना लगाया है। वहीं 1.40 किलो पॉलीथिन जब्त भी किया है।

निगम की टीम लगातार व्यावसायिक हिस्सों में घूमकर दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील कर रही है। ऐसा करते पाए जाने वालों पर कार्रवाई भी जारी है। आयुक्त ने आगे भी कार्रवाई जारी रहने की जानकारी दी है।

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए JANTASERISHTA.COM पर 

Tags:    

Similar News

-->