CORONA RAIPUR: कोरोना से एक और पुलिसकर्मी की मौत, ASI ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
DEMO PIC
देश में कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो चुकी है. तीसरे दिन लगातार दो लाख से ज्यादा नए कोरोना केस आए हैं. यही नहीं महामारी शुरू होने से लेकर अबतक पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 234,692 नए कोरोना केस आए और 1341 संक्रमितों की जान चली गई है. हालांकि 1,23,354 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. इससे पहले गुरुवार को 217,353 नए केस आए थे. वहीं 15 सितंबर को सबसे ज्यादा 1290 मौत हुई थी.
छत्तीसगढ़ में एक और पुलिसकर्मी की कोरोना से मौत हो गई है. हाइवे पेट्रोलिंग में पोस्टेड एएसआई टी एक्का ने कोरोना से दम तोड़ा है. राजधानी में अब तक 5 पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो चुकी है. वहीं 125 पुलिसकर्मी अब भी कोरोना से संक्रमित हैं.