देवी गीत सुनकर झूपने लगे कांग्रेस विधायक, देखें वीडियो

Update: 2022-10-02 12:29 GMT

रायपुर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से कांग्रेस विधायक का देवी गीतों में जमकर झूमने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में विधायक गुलाब गमरो देवी गीत झूपत-झूपत आबे दाई गाने में जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वो दुर्ग पंडाल में दर्शन करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें माता सवार हो गईं और वो झूमने लगे।

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और भरतपुर-सोनहट से कांग्रेस विधायक गुलाब कमरो नवरात्रि के दिनों में लगातार अपने क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं। वो अपने विधानसभा क्षेत्रों के दुर्गा पंडालों में जाकर माता के दर्शन कर रहे हैं और लोगों से मुलाकात भी कर रहे हैं।

शनिवार को भी कमरो गोधौरा,पौड़ी,जैती, रामगढ़,बहरासी,धनहर,बहेराटोला,पसौरी,बुलाकीटोला, केल्हारी,चरवाही का दौरा करने गए थे। इसी कड़ी में शाम के वक्त वह कछौड भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने देवी के दर्शन किए, फिर लोगों से मुलाकात की। पंडाल में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन भी किया गया था। यहां अलग-अलग देवी गीत बजाए जा रहे थे।

Tags:    

Similar News

-->