कांग्रेस विधायक ने पुलिस पर लगाया गांव वालों को नक्सली घोषित करने का आरोप, देखें VIDEO

छत्तीसगढ़

Update: 2021-06-02 16:36 GMT

छत्तीसगढ़/बीजापुर। सिलगेर गोलीकांड जांच समिति के सदस्य और कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस गांव वालों को पकड़कर उन्हें माओवादी घोषित कर देती है.  दरअसल नारायणपुर कांग्रेस विधायक चंदन कश्यप ने प्रेस को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि सिलगेर जैसे मामले होने ही नहीं चाहिए थे. हम लोगों को भी मुख्यमंत्री ने जाकर मामले की जांच करने को कहा है. उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. चंदन कश्यप ने कहा कि नारायणपुर के ओरछा और अन्य ब्लाक में लोगों को पुलिस उठाकर ले जाता है. उन्हें नक्सली घोषित कर देती है. डीआईजी को भी बोले था कि वास्तव में जो नक्सली है, उनकी सूची जारी कीजिए. शासन की समर्पण नीति का लाभ दिलाएं, लेकिन उन्होंने आज तक सूची जारी नहीं किया.


Tags:    

Similar News