रायपुर। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन सदस्य, महिला कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव व अनुसूचित जाति कांग्रेस कमेटी प्रदेश उपाध्यक्ष, हिन्द सेना महिला ब्रिगेड की राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल को दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए अहमदाबाद लोकसभा का मुख्य पर्यवेक्षक की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रत्नावली को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के पश्चात उनके छत्तीसगढ़ प्रथम आगमन पर आज रायपुर एयरपोर्ट पर प्रदेश भर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।
नियुक्ति पश्चात मुख्य पर्यवेक्षक रत्नावली ने कांग्रेस के सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दी गई जिम्मेदारी पर खरा उतरने का वो हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि गुजरात की भाजपा सरकार सांप्रदायिक मुद्दे पर चुनाव का ध्रुवीकरण करना चाहती है। हमें एकजुटता के साथ इनकी गलत नीतियों को उखाड़ फेंकना होगा। भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा और पुन: कांग्रेस का परचम लहराना होगा। चुनाव के लिए नारा बोलते हुए उन्होंने कहा कि भ्रष्ट शासन, अहंकारी वर्तन, समय की मांग है सत्ता परिवर्तन।