छत्तीसगढ़। सरगुजा जिले के सीतापुर इलाके से सड़क हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि सीतापुर एसडीएम और एक बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है, जहां जजगा गांव में सीतापुर एसडीएम की गाड़ी और बाइक सवार युवक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसे से युवक को गंभी चोटें आई है।

Tags: