जनसमस्या निवारण शिविर में कलेक्टर वसंत ने जनता से सीधा संवाद कर सुनीं मांग व शिकायतें

छग

Update: 2026-06-09 15:15 GMT
Ambikapur. अंबिकापुर। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी पहल ’सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सीतापुर जनपद पंचायत के ग्राम बनेया में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इस समाधान शिविर में क्लस्टर के अंतर्गत आने वाली 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर में कुल 1684 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 1680 मांग संबंधी एवं 4 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल हैं। समाधान शिविर में 96 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया, जबकि शेष 1588 आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। इन सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

कलेक्टर अजीत वसंत ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी विभिन्न मांगों एवं शिकायतों समस्याओं को सुनीं और अधिकारियों को उचित परीक्षण कर समय पर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने निर्देश दिए। कलेक्टर अजीत वसंत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में सुशासन तिहार कार्यक्रम का यह महत्वपूर्ण आयोजन है, जिसमें सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक स्थल पर उपस्थित होकर आप सबकी विभिन्न मांग एवं समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करते है। स्थानीय स्तर पर निराकरण योग्य आवेदक को निराकरण किया जा रहा है और राज्य स्तर के मांग राज्य शासन को भेजा जा रहा है। पेंशन, राशन कार्ड, फौती नामांतरण, सीमांकन एवं आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए निराकरण किए जाएंगे।

उन्होंने ग्रामीण जनों से कहा कि मांग एवं समस्याओं का जानकारी दें जिसका निराकरण किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निराकरण हुए मांग एवं शिकायतों की जानकारी आवेदकों सूचित करने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल कहा कि सुशासन तिहार कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण आयोजन है इसके माध्यम से विभाग द्वारा प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। आप सभी अपनी समस्याओं एवं मांगों को बताए जिससे आपकी मांगों को परीक्षण कर निराकरण किया जाएगा। उपस्थित प्रतिनिधियों ने भी प्राप्त आवेदनों के मांग एवं शिकायतों का निराकरण समय पर करने जोर दिया। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे जहां शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा विभागीय अधिकारियों द्वारा पात्र हितग्राहियों को लाभ लेने हेतु प्रेरित किया गया।
Tags:    

Similar News