कलेक्टर ने कांग्रेस विधायक को बताया मसीहा, खुले मंच में की तारीफ
CG NEWS
मनेंद्रगढ़ः मनेंद्रगढ़ जिले में आयोजित अमृत महोत्सव के उद्घाटन समारोह में जिले के कलेक्टर पीएस ध्रुव ने सोनहत के विधायक गुलाब कमरो के स्वागत भाषण ऐसा दिया कि मंच पर बैठे नेता भी उन्हें देखते रह गए। दरअसल, अधिकारियों का एक प्रोटोकॉल होता है। बंद कमरे में अधिकारी भले ही जो भी कर लें, मगर सार्वजनिक समारोहों में मंत्री, विधायक के सम्मान में इस तरह तारीफों के पुल नहीं बांधते।
वायरल वीडियो देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि छत्तीसगढ़ में ये हो क्या रहा है। कलेक्टर साब विधायकों को गरीबों का हितैषी, जन-जन का मसीहा बता रहे थे, उस दौरान मंच पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत और उनकी सांसद पत्नी बैठी हुईं थी...वे भी कलेक्टर को देखते रह गए। कलेक्टर के भाषण से सोनहत के विधायक गुलाब कमरो इतने जोश में आ गए कि भारत जोड़ो सांग पर अकेले ही मंच पर झूम पड़े।