कलेक्टर ने पेंड्रा और धनौली धान खरीदी केंद्रों का किया अवलोकन

Update: 2022-11-01 09:52 GMT

गौरेला पेंड्रा मरवाही। राज्योत्सव के अवसर पर आज से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। जिले में धान उपार्जन के लिए 18 केंद्र बनाए गए हैं। विधायक डॉ के के ध्रुव और जनपद अध्यक्ष मरवाही श्री प्रताप सिंह मरावी की उपस्थिति मं आज धान उपार्जन केन्द्र लरकेनी में धान खरीदी शुरू हुई। विधायक और जनपद अध्यक्ष ने किसानों के साथ छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू की।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने धान खरीदी के पहले दिन आज पेंड्रा और धनौली धान खरीदी केंद्रों का अवलोकन किया। उन्होंने धान की गुणवत्ता की जांच की और धान बेचने पहुंचे किसानों को बधाई दी। इसके साथ ही जिले के अन्य धान खरीदी केंद्रों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धान खरीदी शुरू हो गई है।

Tags:    

Similar News