सारंगढ़ बिलाईगढ़. कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी और एमडी मार्कफेड मनोज कुमार सोनी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के राइस मिलरों की बैठक ली।

कलेक्टर डॉ सिद्दीकी ने कहा कि पीडीएस वितरण को ध्यान में रखते हुए सभी राइस मिलर धान का उठाव के साथ साथ चावल का जमा खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम और भारतीय खाद्य निगम में निर्धारित अवधि में करें। बैठक में सोनी ने राइस मिलरों को अच्छे से परफॉर्मेंस करते हुए राज्य शासन के कार्यों में सहयोग करने कहा। इस अवसर पर जिले के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: