CBI रेड पर CM विष्णुदेव साय का बयान, CGPSC घोटाले के कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे

Update: 2024-08-07 08:58 GMT

रायपुर। CBI रेड पर CM विष्णुदेव साय का बयान आया है। सीएम ने कहा, लिख रहे हैं सुशासन का नया अध्याय - प्रदेश के युवाओं को मिलेगा न्याय, छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार ने पीएससी जैसी स्वच्छ छवि वाले संस्थान में घोटाला कर उसको बदनाम किया, प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। अब सुशासन की सरकार में घोटालों की तह तक जांच हो रही है, कोई भी भ्रष्टाचारी नहीं बचेंगे। युवाओं को न्याय मिलकर रहेगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) घोटाले मामले में CBI ने बुधवार सुबह कई जिलों में एक साथ छापा मारा है। इनमें पूर्व राज्यपाल के सेक्रेटरी अमृत खालको, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवाली और श्रम पदाधिकारी सुनीता जोशी का मायका महासमुंद का हरदी गांव शामिल है।

सुनीता जोशी पूर्व चेयरमैन सोनवानी की भांजी हैं। 2023 में सुनीता जोशी का श्रम पदाधिकारी के पद पर चयन हुआ था। इसके पहले वे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर थीं। इन सभी लोगों से घोटाले को लेकर पूछताछ की जा रही है। दरअसल, PSC में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। इसमें नेताओं और अधिकारियों के रिश्तेदारों की भर्ती नियमों को दरकिनार करके की गई है। राज्य सरकार ने मामले की जांच CBI को सौंपी है। CBI की कार्रवाई पिछले करीब 8 घंटे से जारी है।

Tags:    

Similar News

-->