रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने मंत्री रामविचार नेताम को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम ने अपने पोस्ट में लिखा, सरल, सौम्य एवं कर्मनिष्ठ व्यक्तित्व के धनी, छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में मेरे साथी श्री रामविचार नेताम जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ।
कृषि मंत्री के रूप में आपके समर्पित प्रयासों से किसानों को योजनाओं का सीधा और पारदर्शी लाभ मिल रहा है। आपके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का कृषि क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है और अन्नदाताओं का विश्वास और सशक्त हुआ है।
प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें।