26 अग्निवीरों से मिले CM विष्णुदेव साय

Update: 2025-09-14 10:23 GMT

रायपुर। 26 अग्निवीरों से CM विष्णुदेव साय ने मुलाकात की और X पोस्ट में बताया, अग्निवीर सेना शौर्य, अनुशासन और देशभक्ति के आदर्शों को साकार करने वाली एक सशक्त शक्ति का प्रतीक है।

आज बलरामपुर जिले से चयनित 26 होनहार अग्निवीरों से मुलाकात का मौक़ा मिला। चयनित युवाओं की यह उपलब्धि उनके परिवार और गांव के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। कठोर प्रशिक्षण से चयनित अग्निवीर के इन युवाओं की देश भक्ति की भावना राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित हैं। अग्निवीर सेना का हिस्सा बनें ये युवा देश सेवा तथा मूल्यों के गौरवशाली रक्षक बनें। यही शुभकामना

जशपुर के कार्यक्रम में सीएम साय ने कहा, हमारा प्रदेश धान का कटोरा कहलाता है। कृषि को आगे बढ़ाना और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हमारी सरकार की प्राथमिकता है। हमने वर्षों से लंबित ₹2800 करोड़ की 1500 सिंचाई परियोजनाओं को एक साथ स्वीकृति दी है। इससे प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा और किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। आज मैं जिस मुकाम पर हूं, उसमें जनता के आशीर्वाद के साथ श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी का स्नेह और मार्गदर्शन भी है।

इन्हीं आशीर्वादों से मिले इस दायित्व को निभाते हुए मेरा प्रयास है कि छत्तीसगढ़, विकसित छत्तीसगढ़ बने क्योंकि प्रदेश में अनेक संभावनाएं हैं।

Tags:    

Similar News

null