ओडिशा दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय ने राज्यपाल हरि बाबू कंभमपति से की शिष्टाचार भेंट
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा दौरे के दौरान राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा करते हुए बताया कि ओडिशा प्रवास के दौरान लोक भवन में राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद हुआ।
मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों और समसामयिक परिस्थितियों को लेकर चर्चा हुई। हालांकि चर्चा के विस्तृत विषयों की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। मुख्यमंत्री साय का यह ओडिशा दौरा छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच आपसी संबंधों को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दोनों पड़ोसी राज्यों के बीच संस्कृति, व्यापार, प्रशासनिक सहयोग और विकास से जुड़े कई विषयों पर लगातार संवाद होता रहा है। राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को सौजन्य भेंट बताते हुए राज्यपाल के साथ हुए संवाद को साझा किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई।