CM साय कल जामगांव (एम) दौरे पर रहेंगे

Update: 2026-07-19 11:43 GMT

दुर्ग। छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 20 जुलाई को राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह गरिमामयी कार्यक्रम जिले के पाटन विकासखण्ड के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जामगांव (एम) के प्रांगण में सोमवार दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा। इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे।

कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं अतिथियों द्वारा शाला में प्रथम बार प्रवेश लेने वाले नवप्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर और मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया जाएगा।



Tags:    

Similar News