CM साय आज पेंशनर सम्मेलन कार्यक्रम में होंगे शामिल

Update: 2025-12-28 04:00 GMT

रायपुर। CM विष्णु देव साय रविवार को रायपुर, बेमेतरा और जशपुर जिले के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास में सीएम साय पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” सुनेंगे. इसके बाद बेमेतरा के नवागढ़ में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे.

यहां वह क्षेत्र की जनता को 165 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात देंगे. शाम 4:20 बजे जशपुर के ग्राम पमशाला कंवरधाम (तपकरा) में सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. वहीं जशपुर के ग्राम फरसाबहार में पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करेंगे. निज निवास ग्राम बगिया में रात्रि विश्राम करेंगे.

यह भी पढ़े

छत्तीसगढ़ के लोगों को नए साल पर भोरमदेव कॉरिडोर की सौगात मिलने जा रही है. केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के हाथों एक जनवरी को भूमिपूजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल होंगे. बता दें कि भोरमदेव मंदिर से लेकर मड़वा महल, छेरकी महल, रामचुवा और सरोदा जलाशय तक कॉरिडोर का निर्माण किया जाएगा. इस प्रोजेक्ट में लगभग 146 करोड़ रुपए खर्च होंगे.

Tags:    

Similar News

null