CM साय आज छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

Update: 2025-11-25 03:48 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है. आज वह दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे. सीएम साय सुबह लगभग 11 बजे से 01:30 बजे तक छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. स्टील उद्योग, पर्यटन और निवेश जगत के उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे.

छग की नई औद्योगिक संभावनाओं और प्रोत्साहनों को प्रस्तुत करेंगे. प्रमुख उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर देंगे. वहीं दोपहर लगभग 02:15 से शाम 04:15 तक छत्तीसगढ़ टूरिज्म इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इसके बाद वह रात 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे.

इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए jantaserishta . com पर.   

Tags:    

Similar News

null