CM साय ने गौधाम योजना का किया शुभारंभ

Update: 2026-03-14 10:59 GMT

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पशुधन संरक्षण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ‘गौधाम योजना’ की शुरुआत कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को तखतपुर क्षेत्र के लाखासार गांव से इस योजना का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम साय मंच से कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए लाखासर में भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

अपने संबोधन में सीएम साय ने यह भी बताया कि इलाके में सुविधाएं बढ़ाने के लिए काउ केचर, महतारी सदन, एंबुलेंस सुविधा, मिनी स्टेडियम और गौरवपथ निर्माण की भी स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

मंच को संबोधित करते हुए सीएम साय ने कहा कि मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना चल रही है। घरेलू और किसानों के बिल का 1700 करोड़ बकाया है। 31 जून तक योजना के जरिए इसका निराकरण होगा। सर्चराज पूरी तरह माफ़ होगा। मूलधन में भी 10 प्रतिशत का लाभ देंगे। 757 करोड़ का बिल सरकार माफ करेगी।

Full View


Tags:    

Similar News

null