कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर के निधन पर CM साय ने जताया शोक

छग

Update: 2025-06-09 14:49 GMT
Raipur. रायपुर। चक्रधर सम्मान से सम्मानित, संगीत साधना के महान पुरोधा, कलागुरु वेदमणि सिंह ठाकुर 'बेदम' जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। गुरुजी ने अपना सम्पूर्ण जीवन संगीत की सेवा में समर्पित कर दिया। रायगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी की प्रतिष्ठा को संजोए रखने में उनका योगदान अविस्मरणीय है। देशभर के अनेक प्रतिष्ठित मंच उनकी प्रतिभा से आलोकित हुए। उनकी कला, साधना और व्यक्तित्व की छाया देश के सांस्कृतिक जीवन में सदैव बनी रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार व शिष्यों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।



Tags:    

Similar News