CM साय ने देर रात झुमका जलाशय में बोटिंग का लिया आनंद

Update: 2026-02-17 02:52 GMT

कोरिया। CM साय ने देर रात झुमका जलाशय में बोटिंग का आनंद लिया। उन्होंने बताया कि कोरिया प्रवास के दौरान आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर के झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया। इस अवसर पर झुमका जलाशय में बोटिंग, वाटर स्पोर्ट्स सहित विकसित विभिन्न पर्यटन सुविधाओं का अवलोकन किया।

चारों ओर हरियाली और कमल के फूलों की सुंदरता से सजा यह शांत स्थल अब एक मनभावन पिकनिक स्पॉट के रूप में उभर रहा है। पर्यटन की अपार संभावनाओं से समृद्ध छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार लगातार आधुनिक सुविधाओं का विकास कर रही है, ताकि प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।



Tags:    

Similar News

null