सीएम भूपेश बघेल का आज खैरागढ़ विधानसभा में जनसम्पर्क, देखें शेड्यूल

Update: 2022-04-06 04:07 GMT
सीएम भूपेश बघेल का आज खैरागढ़ विधानसभा में जनसम्पर्क, देखें शेड्यूल
  • whatsapp icon

राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुाव में मतदान के लिए अब सिर्फ 6 दिन बचा है। 6 दिन बाद सातवें दिन 12 अप्रैल को यहां मतदान होंगे। जिसके लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार काफी तेज कर दिया है। कांग्रेस की तरफ से सीएम भूपेश बघेल ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। वो लगातार इस विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं।

बता दें कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के उम्मीदवार देवव्रत सिंह को 61 हजार 516 और भाजपा के कोमल जंघेल को 60 हजार 646 वोट मिले थे। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार तीसरे स्थान पर थे। कांग्रेस को छजकां प्रत्याशी देवव्रत सिंह से करीब 18 फीसद कम वोट मिले थे। छत्तीसगढ़ में उपचुनाव में हमेशा सत्ता पक्ष के उम्मीदवार को फायदा मिला है। इससे पहले हुए दंतेवाड़ा उप चुनाव में कांग्रेस को फायदा मिला था। भाजपा शासनकाल में संजारी बालोद में हुए उप चुनाव में भाजपा को फायदा मिला था।


Tags:    

Similar News