सीएम भूपेश बघेल ने आज सबेरे रामानुजगंज में 31 कार्यो का किया लोकार्पण-शिलान्यास

Update: 2022-05-06 06:43 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सबेरे रामानुजगंज में 57.10 करोड़ रूपए की लागत के 31 कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास किया। भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान मुख्यमंत्री कल रामानुजगंज विधानसभा के दौरे के बाद रामानुजगंज पहंुचे थे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।

मुख्यमंत्री ने लगभग 43 करोड़ 46 लाख रूपए की लागत के 13 कार्यो का लोकार्पण किया। उन्होंने लगभग 13 करोड़ 63 लाख रूपए की लागत के 18 कार्यो का भूमिपूजन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह और विधायक बृहस्पत सिंह भी उपस्थित थे।

Tags:    

Similar News