सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Update: 2022-01-28 05:12 GMT

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने हिरवानी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

अर्जुन हिरवानी का आज सवेरे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Tags:    

Similar News