मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल श्रमिकों का करेंगे सम्मान

छग

Update: 2024-04-30 16:01 GMT
रायपुर। कल 1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रातः 10:35 बजे राजधानी रायपुर के गांधी चौक में आयोजित कार्यक्रम में श्रमिकों को सम्मानित करेंगे। 



मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिले पप्पू फरिश्ता

वही आज छत्तीसगढ़ के कर्मठ और संवेदनशील आदिवासी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज सीएम निवास में जनता से रिश्ता प्रेस समूह के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता ने सौजन्य मुलाक़ात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने बड़ी आत्मीयता से पप्पू फरिश्ता जी से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और अखबार की सराहना की। मुलाक़ात के दौरान आम चुनाव और राज्य से जुड़े कई मसलों पर भी चर्चा हुई। पप्पू फरिश्ता जी ने उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हो रहे विकास और प्रशासनिक कसावट की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Tags:    

Similar News