Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल संकट की चुनौतियों से निपटने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भू-जल संवर्धन मिशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के अधिकारी, पर्यावरणविद, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय ने इस पहल को "जल संरक्षण की दिशा में मील का पत्थर" बताया और कहा कि इससे राज्य के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भू-जल स्तर को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी। मिशन के अंतर्गत वर्षा जल संचयन, जल स्रोतों का पुनरुद्धार, और जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे। सरकार का लक्ष्य अगले दो वर्षों में प्रदेश के 1000 से अधिक गाँवों को जल-संरक्षण मॉडल ग्राम के रूप में विकसित करना है।