कीर्ति नारायण द्विवेदी की तेरहवीं में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

डॉ रमन सिंह और कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम भी हुए शामिल

Update: 2025-12-05 14:09 GMT
Gwalior/Raipur. ग्वालियर/रायपुर। डॉ. हिमांशु द्विवेदी के पूज्य पिता स्वर्गीय कीर्ति नारायण द्विवेदी की तेरहवीं और श्रद्धांजलि सभा आज ग्वालियर में आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ से कई शीर्ष नेता और गणमान्य अथिति शामिल हुए तथा दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। तेरहवीं कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, तथा कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी नेताओं ने द्विवेदी परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

दिवंगत कीर्ति नारायण द्विवेदी को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि
स्व. कीर्ति नारायण द्विवेदी पत्रकारिता और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सम्मानित व्यक्तित्व थे। हरिभूमि समूह की स्थापना व विस्तार में उनका योगदान महत्वपूर्ण माना जाता है। श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी नेताओं ने उनके कार्यों और जीवन मूल्यों को याद करते हुए कहा कि द्विवेदी का व्यक्तित्व नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि स्व. कीर्ति नारायण द्विवेदी ने समाज में सद्भाव, सत्यनिष्ठा और जनहित की पत्रकारिता को मजबूत आधार प्रदान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि द्विवेदी जी का जाना पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

ईश्वर से शक्ति और धैर्य की प्रार्थना
तेरहवीं में उपस्थित नेताओं ने द्विवेदी परिवार से कहा कि इस कठिन समय में ईश्वर उन्हें धैर्य और शक्ति प्रदान करे। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई। कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि परिवार ने एक मार्गदर्शक और समाज ने एक सजग नागरिक खोया है।
Tags:    

Similar News