रायपुर से सरगुजा के लिए ट्रेन से रवाना हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
छग
Raipur. रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को राजधानी रायपुर से सरगुजा (अंबिकापुर) के लिए रेल मार्ग से रवाना हुए। ट्रेन यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री खासे उत्साहित नजर आए। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि, "ट्रेन की यात्रा हमेशा स्मृतियों को ताजा कर देती है। इससे आम जनता के बीच रहने और उनकी समस्याओं को सीधे समझने का मौका मिलता है।" मुख्यमंत्री के साथ इस सफर में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने आम यात्रियों से संवाद भी किया और यात्रा का अनुभव साझा किया। ट्रेन से सफर का यह निर्णय मुख्यमंत्री के जनसंपर्क और जमीनी जुड़ाव की नीति का हिस्सा माना जा रहा है। उनके इस कदम को जनता से सीधे जुड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के अंबिकापुर पहुंचने के बाद विकास योजनाओं की समीक्षा, स्थानीय कार्यक्रमों में भागीदारी और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात का कार्यक्रम तय है।