हेलीपैड से सीधे विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह के निवास पहुंचे मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़.

Update: 2024-07-21 13:45 GMT
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय आज बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे से लौटने के बाद हेलीपैड से सीधे शंकरनगर स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निवास पहुंचे। गौरतलब है कि 22 जुलाई से छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र प्रारंभ हो रहा है।
गुरु पूर्णिमा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु पूर्णिमा पर अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट बनोरा के पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद लिया और प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना की। 

 

Tags:    

Similar News

-->