मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मरवाही में जन आकांक्षाओं के अनुरूप की बड़ी घोषणाएँ
मरवाही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मरवाही में जनाकांक्षाओं के अनुरूप बड़ी घोषणाएँ की गई है. इससे पहले मुख्यमंत्री ने मरवाही में नवीन तहसील भवन का लोकार्पण किया। वहीं तहसील कार्यालय में कामकाज का निरीक्षण किया। जिसमें...
- रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाएँ शुरू की जाएँगी।
- ग्राम अण्डी में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नया सेटअप दिए जाने के निर्देश।
- ग्राम मरवाही में मुख्य मार्ग से डी.ए.व्ही. होते हुए रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय तक डामरीकृत सड़क की स्वीकृति।
- ग्राम सिवनी, खोडरी, कोडगार में नवीन पुलिस थाना खोलने की घोषणा।
- मरवाही में पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की स्थापना की जाएगी।
- दलदली नाला पर एनीकट-कम-काजवे का निर्माण किया जाएगा।