मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की महिला समूहों की सदस्यों से चर्चा

Update: 2022-05-05 06:45 GMT

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजपुर विकासखंड के गोपालपुर गौठान में काम कर रहे संग सहेली स्व सहायता समूह की सदस्यों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा चर्चा की। उन्होंने गौठान में चल रहे आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली और महिलाओं द्वारा किये जा रहे आजिविका मुल्क कार्यो पर खुशी जताई। मुख्यमंत्री ने समूह की महिलाओं की मांग पर गौठान में मुर्रा निर्माण, चिवड़ा निर्माण यूनिट लगाने की स्वीकृति दी। साथ ही समूह संगठन के लिए क्लस्टर भवन निर्माण की भी मंजूरी दी।

Tags:    

Similar News

-->