Tor Maya La Paaye Bar छत्तीसगढ़ी गाना रिलीज

Update: 2025-06-18 02:53 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक-संगीत और मनोरंजन को नई दिशा देने की पहल करते हुए, जनता से रिश्ता मीडिया हाउस ने अब वीडियो एलबम निर्माण के क्षेत्र में कदम रख लिया है। इस नई शुरुआत की पहली कड़ी के रूप में छत्तीसगढ़ी रोमांटिक वीडियो LAHANGA LE DENA GOL BAAZAR KE जारी होने के बाद दूसरा सांग "तोर मया ला पाए बर" सांग रिलीज हो गया है, जिससे राज्य के संगीत प्रेमियों और डिजिटल दर्शकों के बीच उत्साह का माहौल बन गया है। इस एलबम का निर्माण छत्तीसगढ़ी संस्कृति, रोमांस और मनोरंजन को समर्पित करते हुए किया गया है। रायपुर स्थित जनता से रिश्ता के कार्यालय में हुए विशेष कार्यक्रम में एलबम से जुड़े कलाकारों और निर्देशक ने पत्रकारों से चर्चा की और अपने अनुभव साझा किए।

Full View

वीडियो एलबम के लीड एक्टर शौर्य सिंह राठौर और एक्ट्रेस आराध्या सिन्हा ने बताया कि यह उनके करियर के लिए एक बड़ा अवसर है। शौर्य ने कहा कि उन्हें यह मौका जनता से रिश्ता के प्रबंध संपादक पप्पू फरिश्ता द्वारा मिला, जिसके लिए वे आभारी हैं। शौर्य ने कहा कि यह एलबम सोशल मीडिया से उभरे युवाओं के लिए एक प्रेरणा है, जो अपनी प्रतिभा को मंच देने का सपना देखते हैं। एलबम की मुख्य अभिनेत्री आराध्या ने बताया कि यह रोमांटिक गाना हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आएगा। इसमें लोक-संस्कृति के साथ रोमांस और मनोरंजन का भरपूर मिश्रण है।

इस एलबम का निर्देशन रेहान खान ने किया है। उन्होंने बताया कि "तोर मया ला पाए बर" में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, प्रेम, जीवनशैली और ग्रामीण परिवेश को खूबसूरती से समाहित किया गया है। उन्होंने बताया कि एलबम की शूटिंग कोरबा जिले के ग्रामीण अंचलों में की गई है, जिससे गाने को वास्तविकता और स्थानीय फ्लेवर मिला है। छत्तीसगढ़ी रोमांटिक वीडियो एलबम "तोर मया ला पाए बर" को लेकर दर्शकों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। एलबम की मुख्य अभिनेत्री आराध्या सिन्हा और अभिनेता शौर्य सिंह राठौर ने इस मौके पर अपने अनुभव साझा किए। आराध्या सिन्हा ने बताया कि यह गाना केवल एक प्रेम कहानी नहीं है, बल्कि इसमें भरपूर रोमांस, भावनाएं और लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा, "इस गाने को छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी पसंद करेंगे, क्योंकि इसमें हर उम्र के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ है।"

Full View


Tags:    

Similar News

null