chhattisgarh weather update : 9 जिलों में बारिश का अलर्ट

Update: 2025-05-30 03:23 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री हो चुकी है। इस बार एक पखवाड़ा पहले ही मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मानसून के आगमन के दौरान प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश और आंधी तूफ़ान के हालत रहे। हालांकि आने वाले दिनों में बारिश थमने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक किसी भी जिले में अलर्ट की स्थिति नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक़ पिछले 24 घंटों में, दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अनेक स्थानों पर वर्षा गतिविधि दर्ज की गई तथा मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर वर्षा की गतिविधि दर्ज की गई।

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर बने गहन अवदाब के प्रभाव के कारण, 29 मई को दक्षिणी छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना थी लेकिन 30 मई यानि आज से पूरे प्रदेश में वर्षा में कमी आने की संभावना है। इसी तरह छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के बाद अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।



Tags:    

Similar News

null